सरधना(ब्यूरो)। ग्राम टेहरकी के जंगल में बुधवार सुबह खेत में ईख बंधाई करने गए ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। इस पर ये काम बीच में ही छोड़कर गांव आ गए और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। वहीं, ग्रामीण लाठी-डंडे एवं लाइसेंसी हथियार लेकर जंगल में पहुुंचे और तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं दिखाई दिया। गौरतलब है कि टेहरकी के निकट एक सप्ताह पूर्व डब्लूएचओ में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी को भी तेंदुआ दिखाई दिया था। इससे क्षेत्र के गांवों में दहशत है।