फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरत नाजिम प्रकरण में बढी-तत्कालीन इंस्पेक्टर एसएसआई की मुस्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सराय भटियारी निवासी सलमा पत्नी मेराजुद्दीन के पुत्र नाजिम का 27 मई 2010 में अपहरण हो गया था। सलमा ने अपहरण का आरोप तत्कालीन इंस्पेक्टर रामतीर्थ एवं एसआई आशुतोष पर लगाया था। इसमें पुलिस ने रामतीर्थ और एसएसआई आशुतोष के खिलाफ कोर्ट में 2015 चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इंस्पेक्टर रामतीर्थ एवं एसएसआई आशुतोष ने जिला जज के यहां 2015 में निगरानी रिवीजन किया। एडीजे 17 ने निगरानी उसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह मामला अपहरण और हत्या का हैै। ऐसे मामले में शासन से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। सलमा ने बताया कि रिवीजन खारिज होने पर उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में भी लाभ मिलेगा। इस मामले में एडीजे ने 27 जुलाई को चार्ज बनाने की तिथि तय कर दी है। इससे तत्कालीन इंस्पेक्टर रामतीर्थ और एसएसआई आशुतोष की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें