एनएएस में 15 से इंटरनल एसेसमेंट परीक्षाएं
मेरठ। एनएएस कॉलेज में एमए, एमएससी, एमकॉम 2019-20 के छात्रों की प्रथम व तीसरे सेमेस्टर की प्रथम इंटरनल एसेसमेंट की परीक्षाएं 15 अक्तूबर से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षाएं 15, 16, 17 व 18 अक्तूबर को उनके विभाग में होंगी। सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा एक घंटे की होगी व क्विज 30 मिनट का होगा। ये सेमेस्टर परीक्षाएं मुख्य परीक्षाओं का ही हिस्सा है।