मुंडाली। मुंडाली थानांतर्गत गांव भगवानपुर में पुलिस द्वारा शांति भंग में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात गांव भगवानपुर चट्टावन में आपसी कहासुनी को लेकर राजू और नानक पक्ष में झगड़ा हो गया था। इस मामले कें पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए दोनों पक्षों से 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया।