परिचय सम्मेलन तीन सितंबर को
मोदीपुरम (ब्यूरो)। राजपूत महासभा की बैठक पल्लवपुरम फेज दो बुधवार को में जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह राघव की अध्यक्षता में हुई। इसमें ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस बार परिचय सम्मेलन तीन सिंतबर को होगा। कार्यकारिणी के सदस्य इसका प्रचार करेंगे। सभा की महिला अध्यक्ष चंद्रकांता के आकस्मिक निधन और सपा नेता ठाकुर पिंटू राणा की हादसे में मौत होने पर मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस दौरान ठाकुर कृपाल सिंह, जिले सिंह, राकेश सोम, राजेंद्र सिंह चौहान, जगवीर सिंह, हरवीर सिंह, महेश चौहान, सुभाष चौहान, नरेश सोम आदि मौजूद रहे।