फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की भूमि कब्जा मुक्त कराने को हंगामा
विज्ञापन

मेरठ (ब्यूरो)। ग्राम हसनपुर कदीम में बुधवार को ग्राम पंचायत की 311 मीटर भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कब्जा करने वाले पक्ष ने दूसरे पर घर मे घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्ष शिकायत लेकर भावनपुर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने दोनों पक्षों को समाधान दिवस पर लेखपाल से पुलिस की मौजूदगी मे नापतौल कराने का आश्वासन दिया। भावनपुर थाना के गांव हसनपुर कदीम प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत की 311 मीटर भूमि पर गांव के विजय पाल पुत्र चंद्रभान ने कब्जा कर रखा है। बुधवार को प्रधान के साथ मोहम्मद जमील, सुरेंद्र, सतंर पाल, जितेंद्र कुमार तोमर आदि दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए हंगामा किया। इस पर विजय पाल ने कंट्रोल रूम को उसकी दुकान मे जबरन घुसकर मारपीट करने की सूचना दी। ग्राम प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अलका तोमर ने प्रशासनिक अफसरों के माध्यम से स्टेडियम के लिए ग्राम पंचायत की जमीन का प्रस्ताव भेजा था। प्रधान ने स्टेडियम के लिए प्रस्ताव पास करके भेज भी दिया गया था। लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पर नायब तहसीलदार ने स्टेडियम के नाम पर हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें