फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से अटे पडे नाले की लोगो ने सफाई कराये जाने की उठायी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। स्थानीय लोगों ने नगर पालिक अध्यक्ष से गंदगी से अटे नाले की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के गंदे पानी की निकासी का एक मात्र साधन पश्चिमी छोर से गुजर रहा गंदा नाला है। इससे खेकड़ा नगर का संपूर्ण पानी होकर जाता है। गंदा नाला गंदगी से अटा होने के कारण आगामी मानसून की बारिश के चलते गंदे पानी की निकासी न होने का डर नगर के लोगों को सता रहा है। आलम यह है कि गंदा नाला अस्सी प्रतिशत गंदगी से अटा है। बारिश होते ही पानी नगर के निचले हिस्सों एवं गंदे नाले के आस पास के मकानों आदि में भर जाएगा। परेशान लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष खेकड़ा नीलम धामा से हस्तक्षेप कर गंदे नाले की अविलंब सफाई कराने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें