फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। मिनर्वा पब्लिक स्कूल आदर्श नंगला में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमेें सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट में स्कूल टॉप करने वाले मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मैनेजर सत्यपाल सिंह, डायरेक्टर पुनीत, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार और उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने संयुक्त रूप से किया। बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 58 बच्चे थे। इसमें से 10 बच्चों ने 10-सीजीपीए प्राप्त की। मेधावियों में प्रीत चौहान, चेतन, वेनत, रीतिका पंवार, अनिता, सोनिया, अजित, आकाश, गगन आदि को डायरेक्टर पुनीत, मैनेजर सत्यपाल सिंह, उपप्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। समारोह का संचालन अरुण तोमर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू, आरती, पूजा, सुषमा, दीपिका, सोनम, उदित, अजय, अंकित, संजीव, अक्षय शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें