युवाओं ने सफाई अभियान चलाया
खेकड़ा (बागपत)। रविवार को क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहीद भगत सिंह युवा शक्ति संगठन के युवाओं ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने फखरपुर रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाकर सफाई की। इसके बाद गांव के कई मार्गों पर भी सफाई की। इस दौरान संजय उपाध्याय, अरुण पंडित, दीपक सैन, जितेंद्र कश्यप, कपिल कश्यप, विनीत शर्मा, टीनू, गौतम, प्रवीन, अक्षय, बोबी, अभिषेक आदि रहे।