मेरठ। विंटर सीजन से समय की पटरी से उतरी संगम एक्सप्रेस शनिवार को सिर्फ 40 मिनट की देरी से पहुंची थी। इसके चलते यात्रियों को पहली बार राहत मिली थी। लेकिन रविवार को यह ट्रेन निर्धारित आगमन समय से साढ़े छह घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस पिछले एक पखवाड़े से लगातार यात्रियों को राहत दी रही है। रविवार को भी यह ट्रेन राइट टाइम पहुंची। मेरठ सिटी व दौराला के बीच चल रहे ट्रैक पर मेंटेनेंस कार्य के चलते दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस व दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर को निर्धारित समय से 45 मिनट रोककर संचालित किया गया। इस ट्रैक पर यह ब्लाक 13 जून तक चलेगा।