सिविल सर्विसेज में काजल की 28वीं और अवंतिका की 468 रैंक
मेरठ। सिविल सर्विसेज परीक्षा में मेरठ की दो बेटियों ने सफलता हासिल की है। कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेज टू की काजल जावला की 28वीं रैंक आई है। शताब्दीनगर सेक्टर पांच की रेल विहार कॉलोनी की अवंतिका की 468वीं रैंक है। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। काजल जावला के पिता सतेंद्र कुमार पराग डेयरी से रिटायर हैं। काजल की शादी रोहतक में हुई है। आजकल वह गुड़गांव में जॉब कर रही हैं। वहीं अवंतिका सिंह मूल रूप से बुलंदशहर के शेखपुरा रोरा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता भरत सिंह कपूरथला पंजाब में रेल कोच फैक्ट्री में सीनियर ईडीपी मैनेजर हैं। अवंतिका ने पीईसी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई किया है।