बिरयानी नहीं अब गोली खा रहे हैं आतंकी : डॉ. सत्यपाल सिंह
मोदीनगर। चुनाव प्रचार के क्रम में बृहस्पतिवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मोदीनगर क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान करीब दर्जन भर से अधिक गांवों का भ्रमण किया और कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। प्रचार के दौरान सांसद ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सत्यपाल सिंह ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व जिन आतंकियों की जेलों मे बिरयानी खिलाकर आवभगत की जा रही थी, आज उनको सिर छिपाने के लिए जगह नहीं मिल रही है, वे अब सेना की गोलियां खा रहे हैं। सरकार ने सुरक्षाबलों की छूट दी, जिससे उनका आत्मविश्वास शिखर पर है, लेकिन सत्ता लोभ में अंधे हो चुके कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए सेना का मनोबल गिराने में जुटे हुए हैं। इस दौरान विधायक डॉ. मंजू शिवॉच, रामआसरे शर्मा, अशोक माहेश्वरी व अन्य मौजूद रहे।