लावड़। लोकसभा चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा। इसे नजदीक आता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने का आह्वान किया है। रविवार को लावड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में क्षेत्राधिकारी सदर देहात अखिलेश भदौरिया, एसओ इंचौली मनोज शर्मा, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र श्यौराण ने लावड़, मिठेपुर, देदवा समेत कई गांवों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त मतदान के दौरान असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनकी सूचना देने का भी अधिकारियों ने अनुरोध किया।