भूसा मंडी में इंतजार करते रह गए लोग
मेरठ। प्रियंका के आने की सूचना पर कांग्रेस नेता यूसुफ कुरैशी और पूर्व एमएलसी हरेन्द्र अग्रवाल भूसा मंडी पहुंच गए। यहां पहले से एकत्र लोगों से उन्होंने चर्चा की और उनकी बात को प्रियंका तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जब प्रियंका नहीं आई, तो दोनों नेताओं ने आरोप लगाए कि जिला प्रशासन ने उन्हें यहां आने से रोका है। इसके अलावा भूसा मंडी पीड़ितों की ओर से कोई रिपोर्ट भी थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की है। इस दौरान यहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं प्रियंका के पहले औघड़नाथ मंदिर जाने की चर्चा हुई, तो कुछ फोर्स मंदिर के लिए भी दौड़ पड़ी थी।