फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी माह में मिले 4 अज्ञात शव, कोई शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी माह में मिले 4 अज्ञात शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन

मुरादनगर। थानाक्षेत्र में फरवरी माह में अलग -अलग जगह चार अज्ञात शव मिले थे, जिसमें एक भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बदमाश हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए मुरादनगर क्षेत्र को सुरक्षित मान हैं। 28 फरवरी को दुहाई गांव के जंगल में एक अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। 18 फरवरी को हाईवे पर मोरटा गांव के पास सड़क किनारे एक 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने सड़क हादसा बताया था। 11 फरवरी को दुहाई गांव के जंगल में एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। इसके अलावा 6 फरवरी को शहजादपुर मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी आशंका जताई गई थी कि हत्या के बाद शव लाकर फेंका गया है। पुलिस एक माह में मिले चार अज्ञात शव में किसी की शिनाख्त नहीं करा सकी है। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मिलने वाले अज्ञात शवों की गश्ती बनाकर विभिन्न थानों में भेजी जाती है। वहीं आसपास के गांवों में सूचना भेजकर शिनाख्त की कोशिश की जाती है।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें