मंसूरपुर। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एक मार्च को मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज बेगराजपुर में होने वाले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। राज्यपाल 1.30 बजे आएंगे। नेशनल हाईवे पर डीएवी पब्लिक स्कूल में हेलीपैड बनाया जाएगा। मेडिकल कालेज के डायरेक्टर गौरव स्वरूप ने भी कार्यक्रम की पुष्टि की है।