फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 और 27 को होगी बारिश, दो पश्चिमी विक्षोभ हो रहे है सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दो पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने पर 26 और 27 फरवरी को फिर से वेस्ट यूपी में बारिश के आसार बन रहे हैं। दिन में तेज हवा से तापमान गिरा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 76 व न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी उत्तर भारत में सक्रिय होने से झारखंड, बिहार, त्रिपुरा में रविवार से बारिश होगी। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी में 26 फरवरी को रहने से बारिश होगी। रात में मौसम सर्द रहेगा। हवा की रफ्तार भी 5 किमी से ऊपर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें