नए एसपी सिटी ने ली थानेदारों की बैठक
मेरठ। नवागंतुक एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बुधवार शाम चार्ज संभालने के बाद देररात थानेदारों के साथ बैठक की। घंटाघर स्थित एसपी सिटी कार्यालय पर करीब एक घंटे चली बैठक में उन्होंने शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील थानों को लेकर चर्चा की। हर थानेदार से बात की और उनकेक्षेत्र की जानकारी लेने के साथ-साथ शहर की प्रमुख समस्याओं को भी जाना। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व भयमुक्त समाज की स्थापना करना है। इसलिए हर थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तत्परता से काम करे। इस मौके पर सीओ सदर रामअर्ज, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह, सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम भी मौजूद रहे।