राजकीय महा विद्यालय में विदाई समारोह
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा में विदाई समारोह हुआ। छात्राओं को शुभ तिलक लगाया गया। छात्राओं ने अनेक डांस, सिंगिंग की प्रस्तुति दी। इस दौरान शॉर्ट गेम्स भी खेले गए। सीनियर छात्राओं को उपहार व स्मृति चिन्ह दिए गए। प्राचार्य डा. रेखा रानी तिवारी ने छात्राओं के भावी जीवन में सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डा. नीलम सिंह, डा. एमसी शर्मा, डा. शैलजा, डा. प्रियंका, संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार व डा. रचना बालियान आदि मौजूद रहे।