फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं का असर, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवाओं का असर, बारिश के आसार
विज्ञापन

मोदीपुरम/मेरठ। बारिश के बाद अभी सर्द हवाओं का असर बना है। मौसम विज्ञानियों ने दो दिन बाद बारिश और ओलावृष्टि के संकेत दिए हैं।
रविवार को बसंत पंचमी पर मौसम का मिजाज मिलाझुला रहा। नमी भरी हवाओं से ठिठुरन बनी रही। कभी बादल छा जाते तो कभी तेज धूप निकल आती। इसके चलते तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 83 और न्यूनतम आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। 13 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ एवं उष्णप्रदेशीय हवाओं के पारस्परिक क्रिया के फलस्वरूप 13 फरवरी को गरज व तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने तथा 14 फरवरी को कई स्थानों पर मध्यम बारिश का अनुमान है। तेज हवाओं के कारण पारे में कमी आएगी। इस बार फरवरी माह में ठंड रहेगी। जिससे गेहूं की फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें