दौराला। रामकृष्ण इंटर कॉलेज बड़कली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम चकबंदी में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को के प्रथम सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। यहां स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वयसेवकों ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और ग्रामीणों को शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानाचार्य भुवनेश मोहन से सभी का आभार जताया। इस दौरान संदीप शर्मा, नरेश, महेंद्र, प्रदीप, अजय, कल्पना आदि मौजूद रहे।