बागपत। कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा में इंटर में 96.6 प्रतिशत अंक लगाने वाले छात्र ऋतिक शर्मा को सम्मानित किया। प्रबंधक देवेंद्र धामा और प्रधानाचार्य मीना धामा ने बताया कि ऋतिक ने गणित में शत प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी प्रमाणपत्र से छात्र को सम्मानित किया। इसमें सीनियर कोर्डिनेटर मोहित त्यागी, शक्ति राजदान, सविता शर्मा, मोहित गुप्ता ने बधाई दी।