फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया ने जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। जिसमें युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम दो भागों में बांटा गया है। इसमें ऑनलाइन और ऑफ लाइन कार्यक्रम होंगे। ऑनलाइन कार्यक्रमों में नेशन विद नमो नंबर, युवा आईकॉन नंबर, कैंपस एम्बेसडर, पहला वोट मोदी को नंबर, ऑनलाइन प्रतियोगिताएं जिनमें व्हाट्एप ग्रुप, नमो एप डाउनलोड होंगे। ऑफलाइन कार्यक्रमों में जनपद के अंदर युवा संसद, कमल खेल, कमल युवा महोत्सव, नुक्कड़ नाटक, विजय लक्ष्य, कमल संदेश मोटर साइकिल यात्रा, टाउन हॉल, नेशन विद नमो, प्रेसवार्ता आदि कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी है। इसके अलावा युवाओं को इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी किए हैं। अंकुर मुखिया ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की हितैषी है। भाजपा में युवा, गरीब, किसान, मजदूर का सम्मान है। आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा मजबूती से काम करेगा और फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोग लाभांन्वित हो रहे हैं।