बागपत। जगमोहन कॉलेज ऑफ लॉ खेकड़ा में स्थापना दिवस मनाया। इसका शुभारंभ प्रबंधक प्रवीण मोहन शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य नरेंद्र शर्मा ने छात्रों को संबोधित किया। सौम्या, कांती, हरिओम, विकास, फरहत जहां, अंकित का सहयोग रहा।