बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के भेड़ापुर गांव में बाइक चोरी के आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कराया है। धोली प्याऊ चौकी प्रभारी योगराज सिंह ने बताया कि तीन माह पूर्व सिंगोली गांव से बाइक चोरी हो गई थी, जिसमें दोनो आरोपियों को नामजद किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहे हैं। न्यायालय से धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कराया है।