फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हदय गति रुकने से भाजपा नेता चौधरी ओमकार का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बागपत प्रभारी चौधरी ओमकार सिंह निवासी आजमपुर मुलसम की सोमवार की रात हृदय गति रूकने से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम शव यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बुधवार को घर पर शांति यज्ञ होगा। इसमें विक्रम राणा, आनंद छिल्लर, मास्टर रण सिंह पंवार, पम्मी प्रधान, पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा, विवेक चौधरी, मांगेराम चेयरमैन, वीरेंद्र पंवार आदि ने पहुंचकर परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें