फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित में प्रदेश का विभाजन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनहित में प्रदेश का विभाजन समय की मांग
विज्ञापन

मेरठ। हरित प्रदेश निर्माण समिति और पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा की संयुक्त रूप से चैंबर ऑफ कॉमर्स में रविवार को बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि जनहित में प्रदेश का विभाजन कर अलग-अलग प्रदेश बनाना समय की मांग है। इससे पहले लोनी से शुरू हुई मोर्चा की जनजागरूकता यात्रा का स्वागत किया गया है। मोर्चा के महासचिव कर्नल सुधीर (रिटायर्ड) और समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि पश्चिमी यूपी के 26 जिलों को काटकर जनहित में अलग प्रदेश बनाया जाना अनिवार्य है। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जानी ने यात्रा का स्वागत किया। समिति के उपाध्यक्ष डॉ. मेराजुद्दीन अहमद ने कहा कि पश्चिमी यूपी प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व देता है, लेकिन उसके विकास में कोताही बरती जाती है। हरित प्रदेश की मांग बेहद पुरानी है। प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर ही विकास किया जा सकता है। इस मौके पर चौधरी यशपाल सिंह, शिव शर्मा, सत्यपाल यादव, सर्वेश कुमार सराफ, दिलशाद, राकेश रस्तौगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें