कंकरखेड़ा। क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद टेंपो सवार दो युवक और एक युवती ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। छात्रा का आरोप है आरोपी उसे किसी अंजान जगह ले गए और एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में हाईवे पर फेंक कर फरार हो गए। होश में आने पर किसी तरह छात्रा घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजनों ने आंबेडकर रोड पर एक आरोपी व दूसरे आरोपी के भाई को पकड़कर धुन डाला। बाद में पुलिस को सौंप दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई महेश चंद का कहना है कि दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जांच की जा रही है।