फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 को मनाई जाएगी पूर्व राष्ट्रपति की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
10 को मनाई जाएगी पूर्व राष्ट्रपति की जयंती
कंकरखेड़ा। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि की 124वीं जयंती शुक्रवार को मनाई जाएगी। श्रद्धापुरी स्थित केडी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश गिरि ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अगस्त को केडी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि की 124वीं जयंती मनाई जाएगी। जिसमें मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक योगेश धामा, विधायक अरविंद गिरि, कुलपति सुधीर गिरि आदि होंगे। समाज व शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, शिव कुमार गिरि संस्थापक सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन, चेयरमैन अमित गिरि आदि शामिल हैं। अध्यक्षता महेश गिरि व संचालन डॉ. अनीता गिरि करेगी।

खास बातें:
- केडी इंटरनेशनल स्कूल में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें