मेरठ। इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (आईएससीसीएम) की मेरठ शाखा द्वारा शनिवार को एकेडमिक सभा का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. ध्रुव चौधरी (पलमोनरी व क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष) रोहतक मेडिकल कॉलेज ने स्टेरॉयड के गंभीर मरीजों के उपचार में प्रयोग पर प्रकाश डाला। डॉ. दीपक गोविल, मेदांता (गुरुग्राम) और डॉ. वाईपी सिंह, मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली ने पिछले 10 वर्षों में गंभीर मरीजों के इलाज में उपयोगी मशीनों, दवाओं और आईसीयू देखभाल की बढ़ती हुई उपयोगिता और उनके परिणामों पर प्रकाश डाला। संचालन सोसायटी के संरक्षक डॉ. अदिप मित्रा और डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. तनुराज सिरोही और सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने किया। सभा में मेरठ और आसपास के करीब 100 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो