दोघट (बागपत)। टीकरी निवासी हरपाल सिंह पुत्र रघुवीर सेवानिवृत्त शिक्षक है। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके खेत के पड़ोसी खेत से जबरन रास्ता बनना चाहते हैं। गन्ने की फसल में बुग्गी खड़ी कर देते हैं। इससे खराब नष्ट हो रही है। जब उनसे शिकायत की तो उनके और पत्नी हरबीरी से मारपीट की। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। धमकी दे रहे है कि शिकायत की तो जान से मार देंगे। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो