मूर्तियों का फलाधिवास किया
मेरठ। श्री सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर बुढ़ाना गेट में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को मृत्युंज्य भगवान शंकर की मूर्ति, नवग्रह के यंत्रों ौर नंदी बाबा को 25 किलो घृत एवं दो कुंतल फलों में रखकर घृताधिवास व फलाधिवास की धार्मिक प्रक्रिया पूर्ण की गई। यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दी। उन्होंने बताया कि 21 पुरोहितों द्वारा यज्ञ पूजन को आगे बढ़ाया गया और पंडितों द्वारा निर्धारित जप कार्य भी पूर्ण किया गया। मंदिर को पहली बार बिजली की झालरों से सजाया गया है। आगामी 30 जून को मूर्ति प्रतिष्ठा के दौरान प्रतिष्ठित मृत्युंज्य भगवान शिव एवं नवग्रहों की पहली आरती में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और अन्य धर्मगुरू शामिल होंगे।