बड़ौत (बागपत)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शिंजन योग ट्रस्ट के माध्यम से चलाए जा रहे मासिक योग एवं जीवनशैली सुधार शिविर में प्रो. रूबल शर्मा ने योग साधकों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यौगिक पाठ्यक्रमों के आने और नए-नए कोर्स शुरू होने संबंधी जानकारी दी। दिल्ली से आए योगाचार्य केसी त्रिपाठी ने मधुमेह और मानसिक समस्याओं में तेजी से हुई बढ़ोतरी के लिए अव्यवस्थित जीवनशैली को बताया और सर्वांगीण स्वास्थ्य के लिए यौगिक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। योगाचार्य राम सिंह वर्मा ने साधकों को यौगिक अभ्यास कराया। इसमें समाजसेवी विश्व बंधु शास्त्री, प्राचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा, विजय कुमार, मुकेश कुमार, शैफाली गोयल, मीनू अरुण कुमार, राजीव कुमार, नीरज कुमार, वीरेंद्र आर्य आदि रहे।