भाकियू ने की बैठक
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव में हरिद्वार में लगने वाले चिंतन शिविर को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गांव में बैठक की। अध्यक्षता हरवीर निलहा ने की और संचालन जगवीर सिंह दबथुवा ने किया। हरवीर निलौहा ने बताया कि भाकियू की ओर से 16, 17 व 18 जून को तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, रविंद्र दौरालिया, सत्यवीर जंगेठी, चौ. हरेंद्र जानी, उदयवीर, लाल सिंह, विलियम, जगवीर सिंह, प्रमोद कलीम प्रधान, बबूल जिटौली, जगत सिंह राठी, नीटू, प्रमोद कुमार, वीरपाल, सुरेंद्र, रवि भलसौना, ओमवीर आदि मौजूद रहे।