आयुष ग्राम के लिए चुना गया इंचौली
गंगानगर। आयुष ग्राम योजना के अंतर्गत रजपुरा ब्लॉक के इंचौली गांव को आयुष ग्राम चुना गया है। शुक्रवार को इंचौली में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। यूनानी अधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इंचौली के साथ-साथ मसूरी, सैनी व पबला गांव में भी हर माह शिविर लगाए जाएंगे। इसमें होम्योपैथिक, यूनानी विभागों द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा वितरित की जाएगी। ये शिविर आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ अब्बास अली के निर्देशन में लगाएं जाएंगे। इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऋतु सांगवान, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. शिल्पी, डीएचओ डॉ पूनम गुप्ता, योग प्रशिक्षक संजीव कुमार, दीपक विकल, विकास विकल आदि मौजूद रहे।