मेरठ। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया।
शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विवेक विहार कॉलोनी निवासी वैष्णवी त्यागी, गर्विता, गरिमा, इष्टी, वैष्णवी तोमर ने स्वागत गान के बाद सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बच्चों संगठन के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौर ने संगठन को मजबूत करने की बात कहते हुए वर्ष भर किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार, मैनेजिंग ट्रस्टी एचके जैन, संजय कश्यप प्रदेश प्रभारी, रूपक अग्रवाल जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार, छत्रपाल सिंह व कौशल गुप्ता आदि मौजूद रहे।