विजडम ग्लोबल व एसएम एकेडमी ने जीते मैच
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर आयोजित समर क्रिकेट लीग में रविवार को विजडम ग्लोबल व एसएम एकेडमी ने जीत हासिल की। विजडम ग्लोबल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में आठ विकेट पर 227 रन बनाएं। रणवीर देशवाल 94, प्रवेश ने 81 रन बनाएं। गेंदबाजी में सूरज व आदेश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी आरआर एकेडमी 23वें ओवर में 217 रनों पर आल आउट हो गई। साहिल व सूरज ने 40-40 रन बनाएं। गेंदबाजी में आजम व जिमाम ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन आफ द मैच रणवीर देशवाल रहे। वहीं दूसरे मैच में एसएम एकेडमी ने पैराडाईज क्लब को 15 रनों से हराया। एसएम के बल्लेबाज अजीम ने 56, रोहित ने 68 रन बनाएं। मुनीर व अखिल ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन आफ द मैच रोहित रहे। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया सोमवार को एसएस व नीलकंठ एकेडमी के बीच खेला जाएगा।