फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व क्षत्रिय दल की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व क्षत्रिय दल की बैठक आयोजित
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मऋषि विश्वामित्र विश्व क्षत्रिय दल की आपात बैठक दल प्रचार मंत्री सर्वेश शिशौदिया एडवोकेट के आवास पुलिस लाइन में हुई। जिसमें ठाकुर बिरादरी के शेर सिंह राणा, विधायकों, मंत्रियों एवं महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष ठा.पीयूष प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ जाति विशेष के लोग षड़यंत्र के तहत ठाकुर बिरादरी का उत्पीड़न कर रहे हैं और प्रदेश को जातिवाद हिंसा की आग में झोकना चाहते हैं। क्षत्रिय दल इस कुकृत्य की घोर निंदा करता है और सहारनपुर में शेर सिंह राणा की हत्या षड़यंत्र में पकड़े गए लोगों पर रासुका लगाने की मांग करता है। बैठक का संचालन छात्र नेता शुभम तोमर ने किया। चरण सिंह तोमर, अर्जुन राणा, दिव्यांश चौहान, अंकित पुंडीर, मैनपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें