क्लॉथ बैंक ने बांटे कपड़े
मेरठ। रविवार को हापुड़ रोड पर झुग्गियों में आग लगने से काफी लोग प्रभावित हुए हैं। सोमवार को क्लॉथ बैंक के स्वयंसेवकों ने वहाँ जाकर सभी लोगों को उनकी ज़रूरत के हिसाब से कपड़ों का वितरण किया। वहाँ पर अधिकतर का सभी सामान जल चुका हैं और उन्हें वस्त्रों की काफ़ी आवश्यकता भी है । लोग खाद्य सामग्री तथा अन्य सामान भी वहां वितरित कर रहे हैं। क्लॉथ बैंक की टीम में अमित कुमार अग्रवाल, महेश चंद गोयल, प्रिंस अग्रवाल, अमीन उल हक, आकाश सागर, अनिल त्यागी, नीरज कांत मिश्रा उपस्थित रहे।