मेरठ। लिसाड़ी गेट के जाकिर कालोनी में सोमवार को हार्टअटैक से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मंगलवार को शव की शिनाख्त सुरेंद्र गुप्ता पुत्र शिवदत्त निवासी कालिया गढ़ी थाना मेडिकल के रूप में हुई। सुरेंद्र सोमवार को मजदूरी करने इलियास निवासी जाकिर कालोनी के घर गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी।