फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक्ट्री में उगाही करने पहुंचे दो युवक धूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री में उगाही करते दो युवक दबोचे
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर स्थित एक कपड़े की फैक्ट्री में उगाही करने पहुंचे तीन युवकों को फैक्ट्री कर्मियों ने जमकर पीट दिया। बाद में दो युवकों को पुलिस को सौंपा, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। एसएसआई परतापुर सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गगोल रोड पर इंद्र अग्रवाल की कपड़ा फैक्ट्री है। शुक्रवार को तीन युवक खुद को पत्रकार बताकर वहां पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री मालिक पर बच्चों से मजदूरी कराने का आरोप लगाकर रुपये मांगे। फैक्ट्री मालिक को शक हुआ तो उसने अन्य फैक्ट्री मालिकों को फोन कर बुला लिया। जिसके बाद उद्यमियों ने उनकी पिटाई कर दी। एक युवक मौका देखकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस बचे दोनों युवकों को थाने ले आई। फैक्ट्री मालिक इंद्र अग्रवाल ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसएसआई परतापुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपी वीरपाल, अनिल निवासी मलियाना टीपीनगर के है। जबकि फरार आरोपी अरुण उर्फ बबलू निवासी परतापुर बराल गांव का है। इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली का कहना है कि फैक्ट्री में भी जांच कराई जाएगी।

खास बातें:
खुद को पत्रकार बताकर फैक्ट्री मालिक से मांगे पैसे
फैक्ट्री मालिक पर बच्चों से काम कराने का लगाया आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें