फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण की लड़ाई को तेज करेंगे जाट

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण की लड़ाई तेज करेंगे जाट
विज्ञापन

मेरठ। जिला जाट महासभा की गंगानगर शाखा की तरफ से मवाना रोड स्थित एफआईटी कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी ब्रह्मपाल सिंह ने की और संचालन रवींद्र मलिक ने किया। इस दौरान गीत, कविता, रागिनी और चुुटकुले सुनाए गए। जिला जाट सभा के अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह ने समाज के लोगों से एकजुटता की अपील करते हुए केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण की लड़ाई तेज करने का आह्वान किया। बच्चों की अच्छी शिक्षा, संस्कार देने के अलावा गरीब प्रतिभावान बच्चों की मदद का संकल्प भी दोहराया गया। इस मौके पर मेजर जनरल डॉ. केएस सोलंकी, विद्युत बोर्ड के पूर्व चेयरमैन चौधरी भूपाल सिंह, डॉ. ओमपाल सिंह, कर्नल एसएस दुहून, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डीएस वर्मा, मेजर जनरल एसएस अहलावत, अमन सिंह, कर्नल सीपी सिवाच, गजेंद्र पायल, जितेंद्र धामा, कर्नल आरएस मलिक, ओमबीर राठी, महिमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें