विकास भवन में किशोर न्याय बोर्ड कोर्ट के लिए स्थान नहीं
बागपत। जिला बार एसोसिएशन ने डीएम से किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय को विकास भवन में स्थानांतरण की मांग की। डीएम ने एडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। विकास भवन में जगह उपलब्ध कराने के लिए एडीएम ने जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा व्यवस्था के निर्देश दिए । डीडीओ हुब लाल ने बताया कि विकास भवन परिसर में किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय की स्थापना के लिए कोई भी स्थान एवं भवन उपलब्ध नहीं है। इसके लिए उन्होंने एडीएम को पत्र लिख दिया है।