इंसपायर अवार्ड पाने पर वर्षा सम्मानित
बड़ौत (बागपत)। कमला नेहरू गर्ल्स विद्या मंदिर, बामनौली मेें शनिवार को आयोजित समारोह में स्कूल की छात्रा वर्षा पुत्री विनोद सिंह को इंसपायर अवार्ड से चयनित करने पर हर्ष जताया और छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या कौशल देवी, अमृता मलिक, सहायक अध्यापक अर्चना, नीरज, उषा, शिक्षक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।