कार्यक्रम के पांचवें दिन अखंड पाठ का आयोजन
मेरठ। सातवें गुरु श्री हरि राय जी के प्रकाश पर्व पर भैसाली ग्राउंड में चल रहे कार्यक्रम के चौथे दिन गुरु ग्रंथ साहिब के पांच श्री अखंड पाठों की श्रंखला के अंतर्गत अखंड पाठ किया गया। रंजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु हरि राय जी ने गुरुबानी का अदब सत्कार करने का उपदेश दिया। भक्त रविदास जी ने सभी को एक नजर से देखा तथा बाबा दीप सिंह ने धर्म पर शहीद होने का जज्बा दिखाया। इस दौरान तरंग सिंह, राजेंद्र सिंह थापर, सुखविंद्र सिंह, मंजीत सिंह का सेवा सहयोग रहा।