फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरूक करने को बनाई मानव श्रृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने बनाई मानव शृंखला
विज्ञापन

मेरठ। डीएन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर पखवाड़े के पहले दिन मंगलवार को बच्चा पार्क पर मानव शृंखला बनाई गई। सभी कैडेट्स हाथों में पोस्टर, बैनर लिये थे, जिन पर बाल मजदूरी है अभिशाप, इनसे मजदूरी करवाना है अभिशाप आदि स्लोगन लिखे थे। मेजर सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि बाल श्रम पाप ही नहीं कानून की नजर में अपराध भी है। विद्यालय के मंत्री दयानंद गुप्ता, प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह एवं एसपी त्यागी ने कहा कि ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनको और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। वहीं ऑल इंडिया एक्स एनसीसी कैडेट्स सोशल वेलफेयर के सदस्यों ने गरीब बच्चों को स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित सामग्री देकर मदद करने के लिए कहा। अभिजीत, अंकुश, रोहित, रविंद्र, दिलशाद, मुनव्वर, प्रवीण, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें