मेरठ। तमाम कोशिशों के बाद भी नौचंदी व संगम एक्सप्रेस की चाल नहीं सुधर रही है। मंगलवार को भी नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे व संगम एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। जबकि सुपर एक्सप्रेस लगातार यात्रियों को राहत दे रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि खराब मौसम का असर ट्रेनों की चाल पर पड़ रहा है। बारिश के चलते मंगलवार को ट्रेन लेट रही।