फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन लेट और रद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रेनों के लेट चलने और राइट टाइम करने के लिए उन्हें रद करने से यात्री परेशान हैं। शुक्रवार को मेरठ सेक्शन से होकर चलने वाली दो ट्रेनों को रद कर दिया गया। नौचंदी व संगम एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेन लेट रहीं। मेरठ सेक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर सर्दी की मार पड़ रही है। यहां की प्रमुख ट्रेन नौचंदी और संगम एक्सप्रेस जहां पिछले एक साल से लेट पहुंच रही हैं, वहीं यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को आए दिन रद किया जा रहा है। शुक्रवार को इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस और सुपर एक्सप्रेस रद कर दी र्गइं। ये दोनों ट्रेन पिछले एक सप्ताह से लेट चल रही थी। अधिकारियों का कहना है कि दोनों को राइट टाइम करने के लिए रद किया गया है। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और संगम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। अहमदाबाद मेल, उत्कल एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस व गोल्डन टेंपल भी लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें