मेरठ। मेरठ कॉलेज के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्काउट एवं गाइड शिविर के तीसरे दिन बुधवार को छात्रों को गांठें बांधना एवं तंबू लगाना सिखाया गया। छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई। गाइड ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं, शिक्षा विभाग में नारी सुरक्षा एवं महिला संवेदीकरण विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। विभाग के एचओडी डॉ. अजय कुमार, वीके उपाध्याय, स्काउट गाइड कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लवलता, डॉ. रेखा रानी, संयोजिका डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मंजू गुप्ता, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. सुधीर पुंडीर, डॉ. विनीता, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. शालिनी त्यागी ने विचार रखे। प्राचार्या डॉ. बी. कुमार ने छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू गुप्ता ने किया।
मुख्य बातें
मेरठ कॉलेज में स्काउट एवं गाइड शिविर का आयोजन