बागपत। निकाय चुनाव के मद्देनजर उड़न दस्ते के इंचार्ज सुभाष दूहण और एसआई सरदार सिंह के नेतृत्व में टीम शनिवार शाम पुराना कस्बा में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बागपत की ओर से जा रही एक मारुति वैन को टीम ने रोकने का इशारा किया। चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा। पीछा करने पर उसको पकड़ लिया। एसआई सरदार सिंह के मुताबिक कार से तीन पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। जबकि तस्कर भागने में कामयाब हो गए। उनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह शराब चुनाव के लिए ही ले जाई जा रही थी।